Powered By Blogger

Tuesday, April 27, 2021

केजरीवाल सरकार को दिल्ली HC से फटकार, कहा- "आपका सिस्टम फेल है"

 केजरीवाल सरकार पर भड़का दिल्ली HC, कहा- आपका सिस्टम फेल है

राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली HC ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगायी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केजरीवाल सरकार से कहा कि वह ऑक्सीजन की कालाबाजारी के साथ-साथ रेमडेसिविर और अन्य चिकित्सा आपूर्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। इससे पहले हाईकोर्ट ने केन्द्र और 'आप' सरकार से पूछा था कि जब कोविड-19 रोगियों को व्यापक रूप से रेमडेसिविर (Remdesivir) दवा लेने की सलाह दी जा रही है तो फिर राजधानी में इसकी किल्लत क्यों है? जिसपर केंद्र की तरफ से कहा गया की रेमडेसिविर इंजेक्शन केवल अस्पतालों में ही लगाए जाते है। जिस पर अदालत ने कहा कि जब अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन और बेड्स ही उपलब्ध नहीं हैं तो वे यह दवा उन्हें कैसे मिलेगी।


बंगाल चुनाव में हो रही कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी के खिलाफ - दिल्ली HC में याचिका दाखिल 

मंगलवार दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी। जिसमे भारतीय निर्वाचन आयोग से कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल तोड़कर पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने वाले स्टार प्रचारकों/नेताओं के खिलाफ जुर्माना लगाने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। यह याचिका उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह की ओर से दाखिल की गई है। याचिका में रैलियों के दौरान हुए कोरोना नियमो की अनदेखी का हवाला देते हुए कोरोना संक्रमण की बढ़ोतरी का कारण बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की दर पहले 5 फीसदी थी जो अब 24 फीसदी हो गई है।  


कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई को तैयार हैं अमेरिका बोला- हमें भारत की दयालुता याद है...

भारत इस समय कोरोना की दूसरी लहार से लड़ रहा है। इस लड़ाई में भारत का साथ अब कई और देश भी खुद मदद का हाथ बढ़ा रहे है। इसी कड़ी में अमेरिका ने रविवार को कहा कि- हमें भारत की दयालुता याद है और हम भारत को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्ची सामग्री की सप्लाई तुरंत करेंगे। राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि कोरोना महामारी की शुरुआत में जब हमारे अस्पतालों में दवाओं की कमी बनी हुई थी उस समय भारत ने हमारी मदद की थी। अब जरूरत की समय अमेरिका भारत की मदद करने के लिए पूर्णरूप से  प्रतिबद्ध है। 

अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, "भारत सरकार के अनुरोध के बाद हम भारत के सीरम इंस्टीट्यूट में एस्ट्राजेनेका कोविशिल्ड वैक्सीन के उत्पादन के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराएंगे।" आप को बता दे भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके का निर्माण पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (सीआईआई) करता है।


मद्रास हाईकोर्ट का आदेश - 1 और 2  तारीख को लगे इन दो राज्यों में लॉकडाउन

हाल ही तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधान सभा चुनाव हुए है।  दो मई को वोटो की गिनती होनी है। जिस पर अदालत ने दोनों राज्यों की सरकारों को 1 और 2 मई को लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया है। अदालत ने सोमवार को कहा कि केवल गिनती और आपातकालीन सेवाओं के लिए आवश्यक वाहनों की अनुमति दी जा सकती है।  हाईकोर्ट ने कहा, “वोटों की गिनती की तुलना में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिक महत्वपूर्ण है। इस प्रक्रिया में देरी हो सकती है या स्थगित भी हो सकती है, लेकिन सार्वजनिक स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।”


दूल्हा था कोरोना पॉजिटिव, पीपीई किट पहन जोड़े ने की शादी

खबर मध्य प्रदेश के रतलाम की है। जहा एक दूल्हे के कोरोना पोसिटिव होने के बाद उसकी शादी करवाई गयी। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमे दुलहा और दुलहन दोनों PPE किट पहने 7  फेरे लेते नजर आ रहे है। जिसके बाद कई ट्विटर यूजर्स ने लिखा है कि आखिर शादी करने की इतनी जल्दी ही क्या थी। एक यूजर ने लिखा कि क्या महामारी के इस दौर में शादी को कुछ वक्त के लिए टाला नहीं जा सकता था।





No comments:

Post a Comment

केजरीवाल सरकार को दिल्ली HC से फटकार, कहा- "आपका सिस्टम फेल है"

 केजरीवाल सरकार पर भड़का दिल्ली HC, कहा- आपका सिस्टम फेल है राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली HC ने केजरीवाल सरकार को फटक...