Powered By Blogger

Monday, April 26, 2021

खबर 26 अप्रैल 2021 की

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। लगातार कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है, जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 3.55 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2800 से अधिक लोगों की जान चली गई।

पश्चिम बंगाल में आज सातवें दौर का मतदान डालें ह। जहा 34 सीटों पर वोट डाले गए है। सबसे ज्यादा 9-9 सीट मुर्शिदाबाद और पश्चिमी बदर्वान में है। इस चरण में सबकी नजरें ममता बनर्जी के गृहक्षेत्र भवानीपुर पर हैं. ममता बनर्जी यहां की निवासी भी हैं और वर्तमान में यहां से विधायक भी हैं. लेकिन इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही है। इन सभी 34 सीटों पर अब तक  67.27% वोट डालें गए है। 

आज योगी सरकार ने एक नया आदेश जारी करते हुए कहा कि प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी अगर कोरोना संक्रमित होता है तो कर्मचारी को 28 दिन का वतन और अवकाश दिया जायेगा, इसके लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि सरकार द्वारा बन्द कराये गये प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी मजदूरी सहित अवकाश देना अनिवार्य होगा। 

आज आईपीएल के 14वे  सीजन के 21वे  मैच में पंजाब और कोलकाता के बीच मुकाबला खेला जायगा जहा एक ओर पंजाब अपनी तीसरी जीत कि तलाश में उतरेगी। वही कोलकाता अपने आखरी मैच में जीत कि शुरुआत को आगे बढ़ाने कि कोशिश करेगी। आप को बता दे कोलकाता ने अपना आखरी मैच राजस्थान रॉयल्स को हरा के जीता था। बात करे पंजाब और कोलकाता के बीच खेले गए मैचो कि तो 2008 से 2020 तक कुल 27 मैच खले गए है जिसमे से कोलकाता ने 18 और पंजाब ने 09 मैचों में जीत हासिल कि है। 

आज दिल्ली के छतरपुर में सरदार पटेल कोविद केयर अस्पताल की शुरुआत की गयी | इस कोविड केयर सेंटर में 500 बेड्स की सुविधा है | जबकि यहां पर 200 आईसीयू बेड्स की सुविधा भी जल्द ही शुरू होगी | वही गौतमबुध नगर में स्थित पीजीआई में बना हुआ 6 साल से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट फिर से ओपन किया गया है | जिसमे रिफिलिंग कराई गयी है | इस प्लांट में तक़रीबन 700 क्यूबिक मीटर गैस डाली गयी मतलब 8 से 9 किलो के करीब 100 सिलेंडर यहाँ रिफिल हो सकते है |


No comments:

Post a Comment

केजरीवाल सरकार को दिल्ली HC से फटकार, कहा- "आपका सिस्टम फेल है"

 केजरीवाल सरकार पर भड़का दिल्ली HC, कहा- आपका सिस्टम फेल है राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली HC ने केजरीवाल सरकार को फटक...